
चाकुलिया: 4 और 5 अक्टूबर को होगा रंकणी माता का वार्षिक पूजा उत्सव
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जुगनीपाड़ा स्थित प्राचीन श्री श्री रंकणी माता मंदिर में आगामी 4 एवं 5 अक्टूबर को वार्षिक पूजा उत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर श्री श्री रंकणी पूजा युवा कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं. पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 अक्टूबर रविवार को सुबह 9 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद सुबह 10 बजे कलश स्थापना, 11:15 बजे नवमी पूजा का शुभारंभ, शाम 6 बजे संध्या आरती तथा शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा.

वहीं 5 अक्टूबर सोमवार को सुबह 9 बजे दशमी पूजा होगी. दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद वितरण, दोपहर 3 बजे खेलकूद प्रतियोगिता, शाम 6 बजे संध्या आरती तथा शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से पूजा उत्सव में शामिल होकर मां रंकणी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है.
