हेसल में वज्रपात से मृत महिला के परिजनों को आजसू नेताओं ने दिया राहत सामग्री
Advertisements

राँची/अनगड़ा (ब्यूरो रिपोर्ट)। हेसल मंझिला टोली में विगत दिनों खेत में रोपनी कार्य के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर धर्मनाथ महतो की पत्नी सीता देवी की असामयिक मृत्यु हो गई थी। आज मृतका के दस कर्म के अवसर पर आजसू पार्टी के जिला सह सचिव सह समाजसेवी अजीत महतो और अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने मृतक के परिवार को सूखा राशन सामग्री प्रदान कर आर्थिक सहयोग किया।
नेताओं ने दिवंगत सीता देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
इस मौके पर प्रेमनाथ महतो, सहज नाथ महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Related posts:
Seraikella: विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन पखवाड़े का हुआ शुभारंभ; जिला परिषद अध्यक्ष ने किया ...
Saraikela : गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस की चौपाइयों का अर्थ जाने बिना कुतर्क करना मानसिक दिव...
जमशेदपुर : शहर के मशहूर की-बोर्ड प्लेयर स्वपन तिवारी की याद में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 22 जुलाई ...

