Advertisements
Spread the love

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी जी ने एक प्रेस वक्तव्य जारी किया…

बहरागोड़ा: देवाशीष नायक

Advertisements
Advertisements

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी जी ने एक प्रेस वक्तव्य जारी करके कहा है कि झारखंड का सिंहभूम (पूर्वी)क्षेत्र उड़ीसा का मयूरभंज और क्योझर जैसे आदिवासी बहुल जिलों के लोगों की लंबी मांग है बूढ़ा मारा चाकुलिया रेलवे लाइन ,बंगारीपोषी गुरुमहिसआनी रेलवे लाइन तथा बादाम पाहाड़ क्योझोर रेलवे लाइन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आर्थिक मामलों की कैबिनेट मंत्री ने मंजूर किया है

इसके लिए मैं इस क्षेत्र की जनता की ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा दो भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू और प्रताप चंद्र सारंगी (बालेश्वर सांसद )के साथ-साथ मयूरभंज के वर्तमान सांसद नया चरण माझी के पति हार्दिक धन्यवाद देता हूं तथा उनका अभिनंदन करता हूं इस रेलवे लाइन 60 किलोमीटर के लिए सन 1977 से हम लोगों ने आंदोलन चला रखा था ,

आज अन्ततः भारत सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी इस रेलवे लाइन बन जाने से पूर्वी सिंहभूम बहरागोड़ा ,गुड़ाबेंदा तथा उड़ीसा का सारसकोना,बांग्रीपोसी तथा पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लापुर, नयाग्राम प्रखंड को रेलवे हेड मिलेगी इससे नई दिल्ली से भुवनेश्वर और पूरी तथा चांदवाली धमरा परदीप विशाखापट्टनम बंदरगाह की दूरी करीब 100 किलोमीटर घट जाएगी इसे के साथ-साथ इस क्षेत्र का आर्थिक एवं सर्वांगीण विकास होने के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध शिमालीपाल जैव मंडल ने पर्यटक में काफी इज़ाफा होगा।

You missed