Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: वंदे भारत ट्रेन की डिब्बे एवं चक्का बनाने के फैक्ट्री लगाने को लेकर चातराडोवा गांव में 20 मई को आयोजित होगा ग्रामसभा की बैठक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया- कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच वंदे भारत ट्रेन की डिब्बे एवं चक्का बनाने के फैक्ट्री लगाने के चिन्हित गांव चातराडोवा गांव में ग्राम सभा की बैठक आगामी 20 मई को आयोजन होगा. इसके लेकर फैक्ट्री लगाने वाली कंपनी वोल्टाक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राम प्रधान खोगेद्र नाथ नायक को पत्र भेजा है. इस सम्बन्ध ने पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष ने जानकारी दी है. ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक ने बताया है कि वोल्टाक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने पत्र कहा है कि वंदे भारत ट्रेन की डिब्बे एवं चक्का बनाने के लिए कालियाम, गोदराशोल, चातराडोवा, जोड़ियां एवं आंधारिया गांव को चिन्हित किया गया है. पहले चरण में कालियाम, गोदराशोल एवं चातराडोवा मोज़ा में कार्य शुरू किया जाएगा. चिन्हित सभी मौजा में अलग-अलग ग्राम सभा की बैठक होगी. इस सम्बन्ध में फैक्ट्री लगाने के कार्य में सहयोग कर रहे पारंपरिक ग्राम संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने फैक्ट्री लगाने के पहले स्थानीय लोगों से सर्वसम्मति से राय लेना चाहती है. इसके लिए चिन्हित मौजा के ग्राम प्रधान से ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर विचार विमर्श के बाद उद्योग स्थापित के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सहमति देने का अनुरोध किया है. इस पहल में पहली ग्राम सभा की बैठक कालियाम गांव में दिनांक 12 मई को कालियाम गांव हो चुकी है. इसमें ग्रामीणों ने उद्योग स्थापित हेतु सहमति दे दी है. आगामी 20 मई को सोनाहातु पंचायत के चातराडोवा गांव में ग्राम सभा की बैठक होगी. इसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखी जा रही है. ग्राम सभा की बैठक में सोनाहातु पंचायत के मुखिया मोहन सोरेन, उपमुखिया सरस्वती मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती पात्र, वार्ड सदस्य को भी आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि साथ ही पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के सदस्यों का भी सहयोग रहेगा.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed