Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री को उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिलने की खुशी में समीर कुमार मोहंती ने हेमंत सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

 

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह   

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जन नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को उच्च न्यायालय झारखंड द्वारा स्थाई बेल मिलने की खुशी में रांची स्थित उनके आवास पर पहुंच बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

इस दरमियान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा सच को आज क्या भगवान के घर दे रहे अंधेर नहीं, उच्चतम न्यायालय के द्वारा राज्य की चार करोड़ जनता के साथ इंसाफ हुआ और इस 4 करोड़ जनता के चहेते नेता हेमंत सोरेन को एक झूठी केस में फंसा कर साजिश के तहत उनको जेल भेजा गया. लेकिन जनता का अपार प्यार समर्थन और ईश्वर से की गई दुआ का यह परिणाम है कि आज हेमंत सोरेन हम सबों के बीच वापस लौट आए हैं.

आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य का बागडोर संभाल रहे राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जो हेमंत सोरेन को जेल भेजने के बाद उनकी उनकी बागडोर संभालने मैदान में आई है. राजनीति की नई सुबह की नई किरण के रूप में कल्पना सोरेन इन सभी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी.

Advertisements

You missed