Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: आयुष विभाग ने लगाया मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता शिविर, 33 महिलाओं एवं किशोरियों को मिला स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सामग्री

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत भंडारू गांव में गुरुवार को आयुष विभाग की ओर से आदिम जनजातीय समुदाय (पीवीटीजी) की महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 33 महिलाओं एवं किशोरियों के बीच सैनिटरी पैड तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सामग्री वितरित की गई. इस दौरान उन्हें आयरन एवं कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों के महत्व की जानकारी देकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया. शिविर का आयोजन जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकुल दीक्षित के निर्देश पर किया गया.

शिविर में महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखने, व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई. साथ ही मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, उनके समाधान और संतुलित खानपान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया. उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों एवं स्वच्छता के उचित तरीकों की जानकारी भी दी गई.

इस मौके पर आयुष डीपीएम डॉ. निशांत प्रिय, आयुष चिकित्सक डॉ. जगमोहन महतो, अशिम पाल, दीप्ति रानी पाल, मामोनी सिंह सरदार, अंजली सोरेन, बसंती नायक सहित अन्य उपस्थित थे।

You missed