
रिनपास, सीआईपी, बोड़ेया चौक एवं कांके प्रखंड में डालसा का विधिक जागरूकता कार्यक्रम

Arjun Kumar…✍️
रांची । को कांके प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रिनपास, सीआईपी, बोड़ेया चौक एवं कांके ब्लॉक में डालसा टीम द्वारा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डालसा टीम में मुख्य रूप से पीएलवी राजेंद्र महतो, अमित बड़ाईक, शारदा देवी, भारती शाहदेव, बबीता कुमारी एवं देवंती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर तथा सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में, डालसा सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा के पीएलवी द्वारा नालसा एवं झालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, आदिवासियों के अधिकार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही योजना साथी, डॉन, आशा एवं जागृति योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलने वाली सुविधाओं एवं लाभकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त, पीएलवी राजेंद्र महतो द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, जो 09 मई 2026 को आयोजित होगी, के संबंध में भी जानकारी दी गई और लोगों से अपने मामलों के निःशुल्क निस्तारण के लिए भाग लेने का आग्रह किया गया।

