
टाटीसिल्वे हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Arjun Kumar …….✍️
राँची । पुलिस ने टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में 3 मई 2026 को मानकी डीपा रिंग रोड किनारे मिले कमलेश कुमार के शव मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में टाटीसिलवे थाना कांड संख्या 52/2026, धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
क्या है पूरा मामला ?
3 मई को मानकी डीपा रिंग रोड के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई। शुरुआत में यह सड़क दुर्घटना प्रतीत हुआ, लेकिन जांच में हत्या का मामला सामने आया।
कैसे हुआ खुलासा ?
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन और वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया।
हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मृतक का आरोपी शिवनाथ कुमार सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिससे आक्रोशित होकर हत्या की साजिश रची गई।
कैसे दिया गया घटना को अंजाम ?
आरोपियों ने पहले घर में हत्या की, फिर शव को हाईवा ट्रक से मानकी डीपा रिंग रोड ले जाकर फेंक दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए उसे सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों—शिवनाथ कुमार सिंह (33 वर्ष), अंगिता देवी (28 वर्ष) और साहिल राजा (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक हाईवा ट्रक (JH02BX-9396), एक स्कूटी (JH01DT-7599) तथा तीन मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए गए हैं।
राँची पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के कारण इस हत्याकांड का सफल खुलासा संभव हो पाया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

