
साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उपायुक्त; कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट हुआ निष्पादन; अन्य मामलों के जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई करने के दिए निर्देश…
सरायकेला -संजय मिश्रा । जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगों से उपायुक्त रविशंकर शुक्ला मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से क्रमवार मिलकर उपायुक्त ने उनकी समस्याओ पर संज्ञान ले कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया।

वही अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतू सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जिला मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए। आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में मुख्य रुप से भूमि संबंधित मामले, सुरक्षा के दृष्टिकोण से HATIL बिल्डिंग आदित्यपुर के पास स्ट्रीट लाइट स्थापित करने, भूमिहीन दिव्यांग लाभुक को अबुआ आवास योजना के लाभ हेतु भूमि उपलब्ध कराने, मदरसा भवन निर्माण हेतु दान में मिले भूमि के रजिस्ट्री कराने, अनुकंपा आधारित मामले, आय प्रमाण पत्र में सुधार (नीमडीह अंचल), सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर पंचायत में विद्युत सेवाएं बहाल करने, जबरन भूमि कब्जा कर बेदखल करने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

