
डुमरिया क्षेत्र में संथाली बच्चों के बीच ओलचिकी किताबों का वितरण, खुशी से झूम उठे संथाली बच्चे

संवाददाता : अभिजित सेन
जमशेदपुर/ डूंगरिया । डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत क्षेत्र के रंगामटिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय व लांगो प्राथमिक विद्यालय के 350 बच्चों के बीच सोमवार को संथाली ओलचिकी किताबों का वितरण किया गया।।सभी किताबें संथाली व हो जाति के बच्चों के बीच बाटी गई। इधर संथाली किताबें पाकर संथाली बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सोमाय टुडू ने कहा कि बैंक व रेलवे की परीक्षा संथाली भाषा में आयोजित की जा रही है। संथाली बच्चों में ओलचिकी के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए व बच्चों में अपनी मातृ भाषा में पकड़ हो ,जिसको लेकर सुदूर संथाली बहुल स्कूल में अभियान चलाकर ओलचिकी की किताबें बाटी जा रही है जिसकी शुरुआत सोमवार को डुमरिया प्रखंड से की है । उन्होंने अफसोस जाहिर कि स्कूलों के दीवारों में ओलचिकी भाषा का उपयोग तो होता है लेकिन संथाली शिक्षक नदारत है। जिसे बढ़ावा देने के लिए ओलचिकी किताबें नौनिहालो सौंपी गई। ताकि संथाली बच्चे अपनी संथाली भाषा में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हो सके ।
इस कार्यक्रम में महेश्वर मुर्मू, दुर्गा हेंब्रम, छोटे सोरेन, धीरेन मार्डी, संथाली समाज का पहला सिंगर सिमल टुडू ( सिंगर) अर्जुनसिंह मेलगान, साहू हेंब्रम, दुर्गा हेंब्रम, समेत वीर युवा सेना केंद्रीय अध्यक्ष वीर सिंह देवगन उपस्थित रहे। बही ओलचिकी को बढ़ावा देने को लेकर ओडियो कैसेड का पहला संथाली सिंगर सिमल टुडू भी आगे आए है। उन्होंने इस मौके पर सुरीली संथाली संगीत गाकर बच्चों में ओलचिकी के प्रति प्रेम उत्साह व उमंग का संचार किया।

