Advertisements
Spread the love

दुमका : भाजपाई ने निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया…

मौसम गुप्ता… ✍️

Advertisements

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा भारती हॉस्पिटल दुमका के सहयोग से सोमवार को कार्यक्रम प्रभारी डॉ अमिता रक्षित के नेतृत्व में गांधी नगर, दुमका में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का विस्तार करना रहा।

शिविर में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, आंखों और दांतों की जांच, ईसीजी सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल थे। इस अवसर पर जनरल फिजिशियन डॉ. नदीम अख्तर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रोसेनजीत दे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इमामुद्दीन ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

विशेष रूप से, आशा फाउंडेशन दुमका एवं लघु उद्योग भारती झारखंड के उपाध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह के सहयोग व प्रयास से मीनू दास एवं बैजनाथ दास को स्टील की छड़ी निःशुल्क प्रदान की गई ।

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए भाजपा लगातार समाज हित में जनसेवा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन आमजन के जीवन में स्वास्थ्य एवं जागरूकता की अलख जगा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री सुनील सोरेन, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर अमिता रक्षित, प्रदेश समिति सदस्य डॉक्टर अंजुला मुर्मू , जिला अध्यक्ष श्री गौरव कांत, मृणाल मिश्रा, ओम केसरी, धर्मेंद्र सिंह, श्रीधर दास, दिनेश सिंह,रामकृष्ण हेंब्रम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने न केवल शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया बल्कि उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।