
झारखंड के आठ विभूतियों को मिलेगा “भारत श्री अवार्ड”, 10 अगस्त को कुशीनगर में होगा सम्मान समारोह

रांची/ नामकुम । एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा, टाटीसिलवे (रांची) के अनुमोदन पर झारखंड के चिन्हित आठ व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “भारत श्री अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 10 अगस्त 2025 को बौद्ध विहार सभागार, कुशीनगर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रबुद्ध सोसाइटी, भारत श्री फाउंडेशन, भिक्षुक्षण सोसाइटी, एवं भारतीय एक्यूप्रेशर डॉक्टर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। समारोह श्री प्रकाश बरनाल के औरन दिवस के अवसर पर आयोजित होगा। झारखंड से जिन आठ प्रतिष्ठित व्यक्तियों का चयन किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं: डॉ. टी.पी. बरनवाल डॉ. महेंद्र प्रसाद (भूतपूर्व सचिव, झारखंड विधानसभा) डॉ. मधुसूदन पांडे (सचिव, एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा) डॉ. सरोज मिश्रा डॉ. दिनेश सिंह डॉ. शिवकुमार वर्मा डॉ. बलराम महतो अनुज कुमार सिंह इन सभी विभूतियों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा, समाजसेवा, न्याय, प्रशासन एवं अन्य विविध क्षेत्रों में योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। इस आशय की जानकारी एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा के सचिव डॉ. मधुसूदन पांडे ने प्रेस को दी।

