
पोटका की ग्रामीण क्षेत्र में भी महाअष्टमी के दिन सुबह से मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

जमशेदपुर से संवाददाता अभिजीत सेन का रिपोर्ट
जमशेदपुर/पोटका । महाअष्टमी में मां दुर्गा की आठवें स्वरूप का विशेष पूजा किया जाता है । वही पोटका के ग्रामीण क्षेत्र के हल्दी पोखर, कोवाली,हाता, खैरपाल, देवली, रसुन चोपा, पोटका आदि जगह में महाअष्टमी के दिन सुबह से मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। बही विभिन्न पंडालों मे महाअष्टमी के दिन की पंडित के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ दुर्गा मां के विशेष रूप महागौरी की पूजा अर्चना बड़े ही भक्ति भाव से की गई। बही हल्दीपोखर, कोवाली, हाता दुर्गा पूजा पंडालों में सुबह से श्रद्धालुओं के द्वारा अपार श्रद्धा एवं विश्वास के साथ लाइन में लगकर मां दुर्गा की पुजा भक्ति भाव की गई, एवं सुख, शांति, समृद्धि , की मंगल कामना की गई । इस दौरान श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी हल्दीपोखर के सुरोजित कुंडू ने देशवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूजा 1994 में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी हल्दीपोखर के द्वारा प्रारंभ किया गया था , जो कि आज भी ईस कमेटी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।ईस पुजा में कमेटी के मेंबरों एवं ग्रामीणों का काफी सफल योगदान है कि हम लोग पूजा को सफलता पूर्वक कर पाते हैं । श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी कोवाली के दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यहा दुर्गा पूजा का प्रारंभ 1985 में किया गया है। जब से पूजा अर्चना हो रही है तब से इस क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि लोगों पर बरकरार है। उन्होंने कहा कोवाली से करीब 10 किलोमीटर दूर-विभिन्न गांव से काफी संख्या में भक्तों, मां दुर्गा की आराधना एवं पूजार्चना करने पहुंचते हैं। यहां जो भी मन्नतें करती है वह पूरा होती है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से क्षेत्र में पुलिस बल का तैनाती की गई। । मौके पर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ओर कमेटी के कृष्ण प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र गुह, दुलाल मुखर्जी, संजय कुंडू, कृष्णा नंन्दी, दिलीप अग्रवाल, विष्णु कुंभकार, विवेकानंद साहू, जितेंद्र कुमार सिंह देव, द्वारिका प्रसाद गुप्ता,, मनोज कुमार सिंह, विद्याधर साहू, अरुण कुमार गुप्ता, कृष्णा चंद्र साहू व अन्य लोग मौजूद रहे ।

