Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : फायरिंग की घटना, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज…

दीप सागर… ✍️

Advertisements

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरिया बेड़ा में शनिवार रात फायरिंग की घटने की मामला सामने आई है। स्थानीय निवासी लवकुश कुशवाहा पर रात 10 बजे गोली चलाने की कोशिश की गई । हालांकि, किसी को चोट नहीं आई। इस घटना को लेकर लवकुश ने एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है । उन्होने इस मामले में विश्वजीत सिंह और राहुल सिंह को आरोपी बनाकर शिकायत दर्ज की है।

लवकुश के अनुसार, घटना से एक घंटे पहले बस्ती में दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी । जिसकी शिकायत उसने गांव के मुखिया से की थी। रात 10 बजे विश्वजीत ने उसे फोन कर मंदिर के पास बुलाया, जहां मुखिया भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान विश्वजीत ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी । लेकिन गोली नहीं चली। लवकुश जान बचाकर भागा और झाड़ियों में छिप गया। इसके बाद विश्वजीत और राहुल ने पीछा करते हुए तीन राउंड फायरिंग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।