Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : बढ़ती हुई अपराधों को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू मिली एस. एस. पी. से…

दीप सागर.. ✍️

Advertisements

पिछले कुछ सप्ताह में जमशेदपुर में चोरी हत्या जैसी संगीन अपराधों की ग्राफ़ काफी ऊंचा होता नजर आ रहा है । जिससे आम लोगों के दिलों में सुरक्षा का अभाव महसूस करने लगी हो ।

इन अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू एस. एस. पी. से मुलाकात की । वार्तालाप, में समाधान के लिए आलोचना चला ।

श्रीमती साहू ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि शहर मे हत्या, चोरी जैसी घटनाएं अब आम बात हो गईं हैं । अक्सर हो रही चोर-हत्याएं जैसी वारदात से शहर के लोगों मे एक डर का माहौल हैं । जिसे ठीक करने को लेकर एसएसपी से उन्होंने बात कही है ‌। उन्होंने कहा कि साथ ही एसएसपी को सुझाव भी दिया गया है कि, चैकिंग के लिए निर्धारित जगह सुनिश्चित किया जाए, साथ ही वाहनों का भी चेकिंग की जाए ।‌ शहर मे जहां ट्राफिक जाम लगता हैं वहां ट्रैफिक पुलिस को तैनाती किया जाए। साथ ही पुलिस की गस्ती बड़ाया जाए । ताकि अपराधियों मे पुलिस का भय बन सके । विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि, एस. एस. पी. ने भरोसा दिया कि, इस दिशा में और भी तेजी से काम को आगे बढ़ाया जाएगा।