Spread the love

झामुमों का कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया :  झामुमो सरायकेला जिला कमेटी की ओर से गांजिया बराज के समीप एक दिवसीय  विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता अभियान चलाया गया । कार्यक्रम का उदघाटन राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ ने किया। मौके पर उपस्थित झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सरायकेला विधानसभा में पार्टी मजबूत स्थिति में है। इसे और मजबूत बनाना है। समारोह में जुटी अपार भीड़ के मद्देनजर उन्होंने कहा कि समारोह में लोग स्वयं चलकर आए हैं। ये लोग लाए गए नहीं हैं। यही सदस्यता अभियान की सफलता है। उन्होंने कहा कि संगठन कार्यकर्ता की गलती स्वीकार कर लेगी लेकिन गद्दारी कभी स्वीकार नहीं। केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष  2019 में विपक्षी दलों को साफ कर दिया था, लेकिन वर्ष  2024 में एक कांटा आ गया, जिसे आने वाले चुनाव में उखाड़ देंगे। संगठन के सभी कार्यकर्ता एक साथ जब चलेंगे तो चुनाव के पहले ही फिजा बदल देंगे और चुनाव जीत कर दिखा देंगे। दिल्ली चुनाव के बावत उन्होंने कहा कि वहां भाजपा नहीं, ईडी- सीबीआई चुनाव लड़ी। लेकिन झारखंड के कार्यकर्ता 2024 के चुनाव में सफल होने नहीं दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने ईडी, सीबीआई को खदेड़ने का काम किया। वर्ष 2029 में झामुमो अकेले दम पर दो तिहाई सीट जीतकर फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनाएगी । इसके लिए कार्यकर्ताओं ने फरवरी 2025 में सरायकेला विधानसा क्षेत्र में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से शुरुआत कर दी है। कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गगराई, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, मोहन कर्मकार, राजू गिरी, पूर्व पार्टी प्रत्याशी गणेश महाली, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी समेत कई अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया। समारोह की अध्यक्षता जिला संयोजक डॉ0 शुभेन्दू महतो ने किया जबकि संचालन पार्टी नेता अमृत महतो ने किया। इस दौरान विभिन्न दलों के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बारी मुर्मू, वीरेंद्र प्रधान, जगदीश महतो, सन्नी सिंह, सचिन महतो, बंकिम चौधरी, मंगल मांझी, गुरुचरण मुखी, इंद्रजीत महतो समेत कई झामुमो नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता
उपस्थित थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : भाजपाईयों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक…