Spread the love

पोटका प्रखंड अंतर्गत बनकाटी गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Advertisements
Advertisements

पोटका -संवाददाता अभीजीत सेन

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत पोटका पंचायत के ही बनकाटी गांव से आज 90 दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान का शुरुआत करते हुए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पी एल वी के द्वारा ग्रामीणों को डालसा से बारे में जानकारी देने के साथ साथ बाल विवाह,बाल मजदूरी,डायन प्रथा,मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,नशा मुक्ति,पीड़ित मुआवजा,अनाथ बच्चों के लिए अस्पॉनसरशिप योजना,वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों के अधिकार तथा नालसा स्कीम 2015 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।जरूरत पड़ने पर पंचायत में संचालित विधिक सहायता केंद्र या प्रखंड अंतर्गत लीगल एड क्लिनिक पोटका में संपर्क करने के लिए कहा गया।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू सबिता सोरेन,बसंती सरदार आदि उपस्थित रहे।