
पोटका पंचायत भवन परिसर में आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/ पोटका । पोटका प्रखंड के पोटका पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा अधिकार सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी झारखंड सरकार के द्वारा प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारियों को पंचायतों तक भेजकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है, ताकि ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा उठ सके। यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत छूटे हुए तथा 18 वर्ष पूर्ण किए बालिकाओं को मंइयां योजना का रजिस्ट्रेशन कर जोड़ा जा रहा है। मौके पर अबुआ आवास,जाति,आय, आवासीय प्रमाणपत्र, पशुपालन योजना, विभिन्न प्रकार के पेंशन योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ इसका लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि आप अपने पंचायत या निकटवर्ती पंचायत के शिविर में आकर योजनाओं का लाभ उठावें। विधायक के हाथों अबुआ आवास का गृह प्रवेश 5,सोना सोबरन धोती साड़ी लुंगी योजना 5, छात्र छात्राओं के बीच साईकिल वितरण 10,जाति 2, आवासीय 1,गोदभराई 1, अन्नप्रासन 1 तथा पेंशन स्वीकृत पत्र 10 लाभूकों के बीच किया गया। इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी सह एलआरडीसी सच्चिदानंद महतो, सुनील महतो,पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो व हीरामणि मुर्मु, मुखिया पानो सरदार, पंसस छवि दास,बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर सोरेन, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा,सीओ निकीता बाला,बीपीआरओ मनोज सिन्हा, पशुपालन पदाधिकारी डा प्रदीप कुमार, सोमेन मंडल, आनंद दास ,भुगलू टुडू,आवास कोर्डिनेटर तापष त्रिपाठी,एई अभिषेक नंदन, पंचायत सचिव सुनील बेरा सहित 18 विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Related posts:

