Advertisements
Spread the love

होली को लेकर अनगड़ा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik ….✍️

अनगड़ा (राँची)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने किया। बैठक में जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि होली रंगों और उल्लास का पर्व है। इसे प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि हुड़दंग  शराब पीकर वाहन चलाने या अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में विशेष गश्ती दल तैनात रहेंगे और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की विशेष निगरानी रहेगी। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शांति, सौहार्द और पारंपरिक गरिमा के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि पर्व का आनंद सुरक्षित और उल्लासपूर्ण बना रहे।