Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर के पोटका में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, थाने में समिति के लोगों से चर्चा, अमन-चैन बनाये रखने की अपील…

(जमशेदपुर,पोटका-अभिजीत सेन)- पोटका में  मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को कोवाली थाने में शांति समिति की  बैठक हुई ।   थाना परिसर में डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, बीडीओ निखिल गौरव, सीओ इम्तियाज अहमद की मौजूदगी में बैठक का आयोजन हुआ । इस मौके पर इलाके के जनप्रतिनिधि और मुहरर्म कमिटी के लोग मौजूद थे । बैठक में सुरक्षा इंतजाम और शांति से पर्व मनाने की अपील की गई । पर्व के दौरान लोक आपसी भाईचारा बनाए रखनें और ट्यूबलाइट लेकर और आग लेकर खेल दिखाने पर पाबंदी  रहेगी । बैठक के दौरान सख्त हिदायत दी गई कि, माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा ।  इस शांति समिति के आयोजन में  कोबाली थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास, अंचल इंस्पेक्टर नवीन पूर्ति, जिला परिषद सूरज मंडल, मुखिया दुखनी माई सरदार, सिंमती सरदार, कार्तिक मुर्मू ,लाइसेंस धारी जहूर अंसारी, बबलू चौधरी, उज्जल मंडल साइलेंन, गुह उत्पल बोस प्रनय खंडायत, भूपती गोप  मौजूद रहें।

 

You missed