Spread the love

बड़ाखीरी में अज्ञात चोरों का कहर।सरदार टोला में 10kv ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी।गाँव मे छाया अंधेरा।

Advertisements
Advertisements

राजनगर : टीटीडीह पंचायत अंतर्गत बड़ाखीरी सरदार टोला में 10 kv ट्रांसफार्मर का कॉइल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने खंभे को देखा तो सब हैरान रह गए।क्योंकि 10 kv ड्राम ट्रांसफार्मर का खाली ड्राम जमीन पर पड़ा था।जिसमे से कॉइल गयाब था।ये देख ग्रामीणों ने टीटीडीह पंचायत की मुखिया लक्ष्मी बिरुली को दी।जिसके बाद इसकी सूचना राजनगर थाने और बिजली विभाग में दी गई।इस घटना के बाद बड़ा खीरी गांव के सरदार टोला में लगभग 30 से 35 घरों में अंधेरा छाया है।वहीं ग्रामीण बिजली विभाग से इस सम्बंध में उचित करवाई करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की है।ताकि गांव में फिर से बिजली बहाल हो सके।
बता दें कि इन दी राजनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा लगातार कुछ महीनों से इसी प्रकार ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।पिछले महीने पाचरी कुटुंग और दुबराजपुर में भी अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी हो गई थी।लेकिन अब तक चोर नही पकड़े गये।जिससे चोरों का मनोबल और बढ़ता जा रहा है।और आये दिन ऐसी घटनाएं हो रही है।प्रशासन को जल्द ऐसे चोरों पर शिकंजा करने की जरूरत है।ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो,और ग्रामीणों को परेशानी उठानी ना पड़े।