Advertisements
Spread the love

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न टोला में अध्यक्ष प्रत्याशी चन्दना मुर्मू का चलाया डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के सोनाहारा एवं कामारीगोड़ा हरिजन टोला में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की. उनका अभिवादन किया और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की.

Advertisements

जनसंपर्क के दौरान चन्दना मुर्मू ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वे पारदर्शी एवं जनहितकारी प्रशासन के माध्यम से क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने का कार्य करेंगी.

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. चन्दना मुर्मू ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का भरोसा दिलाया.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, मंडल अध्यक्ष पार्थ महतो, साधन मल्लिक, संजय दास, चंदन महतो सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ जनसंपर्क अभियान में भाग लिया.