Advertisements
Spread the love

पीएम मोदी के 9 वर्ष के उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएं राकेश प्रसाद…

भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान से जुड़े कराटेकार प्रमोद पाठक, किया गया सम्मानित, 30 तक चलेगा अभियान…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

भारतीय जनता पार्टी के 9 वर्ष पूरा होने के अवसर पर केंद्र के दिशा-निर्देश पर पतरातु प्रखंड में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्य बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद के नेतृत्व में रसादा गांव में जनसंपर्क किया गया। जहां राष्टीय व अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षक प्रमोद पाठक को जन संपर्क से जोड़ा गया। इस दौरान प्रमोद पाठक को राकेश प्रसाद ने अंग वस्त्र देकर सममानित किया गया। भाजपा के बीते 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

Advertisements
Advertisements

राकेश प्रसाद ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष पूरे होने पर इनके कार्यकाल में जो उपलब्धियां भारतीय जनता पार्टी ने प्राप्त की गई। उन्हें जनता को बताना है। यह कार्यक्रम 12 मई से चल रहा है, जो 30 जून तक चलेगा। राकेश प्रसाद ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान में पूरे रामगढ़ जिले के विशिष्ट व्यक्तियों से मिलना है। जिसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, लेखक, समाजसेवी, एनजीओ, संस्था के साथ समाज के प्रत्येक लोग से जुड़ कर भाजपा के संकल्प को बताना है। उन्होंने कहा की अगर आप उपलब्धियों से असंतुष्ट है तो एक नंबर पर इंस्टॉल करना है और आप उनके उपलब्धियों से संतुष्ट हैं इसकी पुष्टि करनी है।

अभियान में प्रमोद पाठक ने खास नंबर पर मिस्ड कॉल कर अपना समर्थन किया। जन संपर्क अभियान में जिला पार्षद राजाराम प्रजापति, रामगढ़ जिला मंत्री संजीव कुमार बाबला, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र करमाली, पतरातु मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डीएन त्रिपाठी, मंडल मंत्री अनिल खरवार, ओबीसी मोर्चा के मंडल महामंत्री विरेंद्र कुमार गुप्ता, बूथ अध्यक्ष मनोज साहू, श्याम कुमार महतो, शंभू साव, सुरेश साव, भोला सिंह कुशवाहा, सुनील दास गुरु, विनोद ठाकुर आदि मौजूद थें।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार