Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

साहिबगंज जिला मुख्यालय में क्रीड़ा भारती की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता विभाग प्रमुख डॉ रणजीत कुमार सिंह ने की।
बैठक में क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय सह मंत्री मधुमय नाथ और झारखंड प्रांत के सह मंत्री संजीत कुमार रॉय के प्रवास को अविस्मरणीय संस्मरण हेतु उनके कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर क्रीड़ा भारती और खेल खिलाड़ी में उत्साह है। डाँ रंजीत सिंह ने बताया कि क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय सह मंत्री माननीय मधुमय नाथजी का विभाग सह प्रवास झारखंड मे चल रहा है ।इस निमित्त वो 13-14 अप्रैल को साहिबगंज मे रहेंगे। साथ ही दिनांक 13 अप्रैल 2022 को क्रीड़ा भारती साहिबगंज विभाग(साहिबगंज, पाकुड़ )की एक महत्वपूर्ण बैठक साहिबगंज मे होना तय हुआ है।।
अपेक्षित कार्यकर्ता- साहिबगंज और पाकुड़ जिला के सभी पदाधिकारी,जिला मंत्री द्वारा नामित सदस्य,प्रांत एवं विभाग के विभाग मे निवास करने वाले कार्यकर्ता।
13 अप्रैल को प्रथम सत्र में सुबह 10:30-1:00 बजे तक भोजन – 1:00-2:00 बजे
द्वितीय सत्र- दोपहर 2:00-3:30 बजे तक एंव 14 अप्रैल को
सम्पर्क कार्यक्रम खेल के विभिन्न संघ संगठन एवं ख्याति प्राप्त खिलाड़ी से मिलेंगे व खेल दुकानदार से मिलकर खेल और खिलाड़ी दोनों को क्रीड़ा भारती के उद्देश्य योजना और भावी पीढ़ी को मोबाईल फोन गेम से निकाल कर खेल के मैदान तक कोई भी खेल अपने रुचि और क्षमता के अनुरुप जरुर खेलें अपने स्वास्थ पर कुछ समय जरूर दें।
बैठक में राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष , संरक्षक जगन्मय मिश्रा राजीव रंजन सिंहा मंत्री उत्तम कुमार कोषाध्यक राज कुमार राज, सह मंत्री अनुराग कुमार सिंह, सदस्य विनय टुडू आदि मौजूद थे।

Advertisements

You missed