SARAIKELA : होली का रंग, मतदान संकल्प के संग का हुआ आयोजन  . . .  

Advertisements

होली का रंग, मतदान संकल्प के संग का हुआ आयोजन  . . .

  • सरायकेला : Sanjay

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्य से जेएसएलपीएस कार्यालय प्रांगण में “होली का रंग, मतदान संकल्प के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी एवं कर्मियों ने चुनाव संबंधित पोस्ट एवं बैनर आदि के माध्यम से लोगों को नैतिक मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस के डीपीएम सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहे।