Advertisements
Spread the love

नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का

किया गया आयोजन……

सरायकेला। नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा सामुदायिक भवन सरायकेला में जिला युवा सम्मेलन एवं जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Advertisements

मौके पर अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त ने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य है। जो आने वाले समय में एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी युवा कर्मठ और साहसी बने। सरकार द्वारा बहुत सी महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ ले और अपने परिवार सहित आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दें। मौके पर उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम में आए छऊ नृत्य के सभी दलों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। तथा सभी प्रखंडों से आए फुटबॉल खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विभिन्न कला दलों द्वारा कला का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में पद्मश्री शशधर आचार्य, डिस्ट्रिक्ट युद्ध ऑफिसर क्षितिज कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर रंजीत कुमार ठाकुर, इंडस्ट्रियल एक्सटेंशन ऑफीसर कुमार रवि, एपीआरओ शोभा उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के एपीए रामचंद्र राव द्वारा किया गया।