Advertisements
Spread the love

जुलूस की तैयारियों को लेकर एकता विकास मंच ने की

बैठक……

सरायकेला। भाषाई विवाद दूर करने और नियोजन में अधिकार देने सहित अन्य मांगों को लेकर आगामी 27 फरवरी को निकाले जाने वाले जुलूस की तैयारियों को लेकर एकता विकास मंच की बैठक आदित्यपुर में आयोजित की गई।

Advertisements

जिसमें जुलूस की तैयारियों पर चर्चा करते हुए लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में अपने अस्तित्व अधिकार के लिए एकजुट होकर आंदोलन करने और जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। बताया गया कि जिन लोगों की जनसंख्या दिखाकर और जिनकी बदौलत झारखंड अलग हुआ, उन्हें भाषा, स्थानीयता और नियोजन का अधिकार क्यों नहीं? सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रबुद्ध एवं जनप्रिय नेता अपने अपने पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाएं और अपने अधिकार के लिए जनहित में अपने पार्टी और पद से इस्तीफा दें। तथा एकजुट होकर आंदोलन एवं संघर्ष के अंतिम लक्ष्य की प्राप्ति तक संघर्षरत रहे। कहा गया कि एकता विकास मंच की मांग है कि जिन लोगों की बदौलत और जिनकी जनसंख्या दिखाकर झारखंड अलग राज्य हुआ, चाहे वह किसी भी भाषा, धर्म और जाति, प्रांत या समुदाय के निवासियों हो,

उन्हें 15 नवंबर 2000 से स्थानीयता और नियोजन का अधिकार दिया जाए। इसके लिए एकता विकास मंच द्वारा आगामी 27 फरवरी को गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में एकत्रित होकर दोपहर 3:00 बजे से अपने मान सम्मान और अस्तित्व अधिकार की रक्षा के लिए आवाज बुलंद किया जाएगा। बैठक में एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एके मिश्र, पीके सिंह, अर्जुन सिंह, पी एन मिश्रा, राजू सिंह, मुन्ना प्रसाद, राजू कुमार, विनोद कुमार, राकेश सिंह, कमलेश शर्मा, मधु प्रसाद, रंजू देवी, मीरा देवी, आरती देवी एवं उर्मिला देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।