Advertisements
Spread the love

ओड़िया मैगजीन सिंहभूम पत्रिका का सरायकेला में हुआ विमोचन…

सरायकेला Sanjay। ओड़िया भाषा एवं साहित्य के उत्थान तथा ओड़िया कला एवं संस्कृति के संरक्षण और विकास को लेकर उत्कल सम्मेलनी जमशेदपुर के बादल भुईंया द्वारा संपादित सिंहभूम पत्रिका का सरायकेला में लॉन्च और विमोचन किया गया। इस अवसर पर पत्रिका के मुख्य संपादक बादल भुईंया सहित झारखंड रत्न युवा कवि ज्योति लाल साहू, प्रदीप कुमार साहू, अतनु कवि एवं आलोक कुमार साहू द्वारा संयुक्त रूप से सिंहभूम पत्रिका को लॉन्च करते हुए पत्रिका का विमोचन किया गया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर पत्रिका के मुख्य संपादक बादल भूईंया ने कहा कि ओड़िया भाषा को मूल रूप में जिंदा रखने और ओड़िया कला एवं संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से सिंहभूम पत्रिका का वार्षिक संस्करण जारी किया गया है। जिसमें सिंहभूम क्षेत्र के ओड़िया बहुल पॉकेट क्षेत्र में इसकी लॉन्चिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि ओड़िया भाषा प्रेम से जुड़े सिंहभूम के लेखकों की रचना को पत्रिका में सम्मानीय स्थान दिया जा रहा है। साथ ही सिंहभूम के विभूतियों को सम्मानित करने का कार्य भी किया जा रहा है।

You missed