Spread the love

सदर अस्पताल में लगा दिव्यांगता जांच शिविर,39 दिव्यांग जनों

का हुआ जांच…..

 

सरायकेला: जिले के सदर अस्पताल सरायकेला में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार की अध्यक्षता में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 39 दिव्यांगजनों की दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई.

Advertisements
Advertisements

जांच किए गए मरीजों में अस्थि विशेषज्ञ डॉ आलोक रंजन ने हड्डी दिव्यांगता से संबंधित 19, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ महेश हेंब्रम ने मानसिक दिव्यांगता से संबंधित 11, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शालीन सोसन टोपनो ने नेत्र दिव्यांगता से संबंधित 4 एवं कान नाक और गला के विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कुमार ने ईएनटी दिव्यांगता से संबंधित 5 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की. सभी दिव्यांगजनों को जांचोपरांत दिव्यांगता प्रतिशत का प्रमाण पत्र दिया गया.

You missed