Spread the love

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है: गणेश गागराई…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। एकल अभियान के अंचल कार्यालय सरायकेला में एकल अभियान सरायकेला अंचल द्वारा नवीन आचार्य का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण 15 से 24 मार्च तक चलेगा। इसमें अंचल के नवीन आचार्य/आचार्य उपस्थित हुए। वर्ग का विधिवत उद्घाटन सरस्वती माता एवं भारत माता के तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।

इस अवसर पर अंचल अध्यक्ष गणेश गागराई एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सूरजमणि गागराई उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित सभी आचार्यगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि एकल अभियान का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी अनिवार्य है। एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामविकास, स्वाभिमान जागरण एवं संस्कार शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का कार्य किया जा रहा है।

मौके पर उपस्थित अंचल प्रशिक्षण प्रमुख रविन्द्र महतो, अंचल ग्राम स्वराज प्रमुख कालीचरण महतो, अंचल कार्यालय प्रमुख रमेश करवा, संच प्रमुख प्रफुल्लों महतो, लालबाबू लायक, फटीक चंद्र महतो, गौरंगों सिंह, श्रीमती किरण महतो, संच व्यास सुश्री जनता महतो, सुश्री पद्द्य महतो एवं अंचल के नवीन आचार्य/आचार्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed