Spread the love

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक में कुल तीन प्रस्ताव हुए पारित…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सरायकेला प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला संरक्षक अमरनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन, प्रदेश पदधारक अनूप कुमार सहित जिले भर से आए अराजपत्रित कर्मचारी शामिल रहे। जिसमें सर्वसम्मति से जिला शाखा के पद धारकों का निर्वाचन किया गया।

इसके तहत विष्णु देव सिंह को मुख्य संरक्षक, गोरा चांद महतो को सम्मानित अध्यक्ष, रंजीत कुमार को जिला अध्यक्ष, मकर महतो को कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्णा महतो, मनोज कुमार महतो एवं भूपेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, अमरनाथ तिवारी को जिला संरक्षक, शकुंतला संवैया, राजेंद्र राम, सूरज कुमार राम, गौतम कुमार सिंह एवं सहदेव महतो को जिला संयुक्त मंत्री, कृष्णा काटेवा को कोषाध्यक्ष पारित को उप कोषाध्यक्ष एवं कुणा सामल और भीष्म सिंह मुंडा को कार्यालय मंत्री बनाया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया गया कि 11 सूत्री लंबित मांगों की प्राप्ति के लिए आगामी 8 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। मांगे नहीं पूरी होने पर आगामी 4 दिसंबर को रांची में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी। बैठक में सभी विभाग के महासंघ के अराजपत्रित कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisements

You missed