Spread the love

आर्का जैन यूनिवर्सिटी गम्हरिया में समारोह पूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस; जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने दिवस के प्रति की जागरूक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। अर्का जैन यूनिवर्सिटी गम्हरिया के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर युवा संस्था एवं जिला प्रशासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चित्रकारी, वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि के तौर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छात्रों की हौसला अफजाही की। तथा कन्या भ्रूण हत्या के दुष्प्रभावों के ऊपर विस्तार से रौशनी डाली। उन्होंने जेंडर असमानताओं पर भी छात्रों के साथ चर्चा की एवं सभी प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को मैडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी (सदर) श्रीमती सुरुचि प्रसाद ने बेटी बचाओ बेटी बचाओ मिशन की सफलताओं की व्याख्या की तथा महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्का जैन विश्वविद्यालय की तरफ से डॉक्टर चारु वाधवा एवं प्रोफेसर जीनु जोसफ का योगदान अतुल्य रहा। साथ ही युवा संस्था की ओर से श्रीमती नीतू सिन्हा एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीनबंधु महतो एवं सुकरंजन कुमार ने अहम् भूमिका अदा की।

Advertisements

You missed