Advertisements

सरायकेला। निरंतर गौ सेवा एवं मानव सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे सरायकेला के समाजसेवी को डिस्टिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। एसोसिएशन द्वारा आयोजित कोल्हान फुटबॉल कप के शुभारंभ के अवसर पर खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा शाल ओढ़ाकर राजेश साहू को सम्मानित किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा और मानव सेवा के लिए आगे भी समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
Related posts:

