Advertisements
Spread the love

जीपीएल का शानदार आगाज़, बबलू सोरेन ने कहा – ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को एक मंच देने के उद्देश्य से गम्हरिया प्रीमियर लीग यानी जीपीएल का भव्य शुभारंभ शनिवार को गम्हरिया के उपरबेड़ा फुटबॉल मैदान में हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन सत्यदेव क्रिकेट अकैडमी द्वारा किया जा रहा है, जो तेरह अप्रैल से शुरू होकर बीस अप्रैल तक चलेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बबलू सोरेन थे। उन्होंने उद्घाटन से पूर्व दिवंगत मजदूर नेता रतीलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गम्हरिया रॉयल्स की ओर से प्रतीकात्मक गेंद पर स्ट्राइक कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में कलिकापुर पंचायत की मुखिया सविता हांसदा और वार्ड सदस्य विना देवी ने नारियल फोड़ और फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। जीपीएल टूर्नामेंट की खास बात यह है कि इसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया है, और सभी टीमों को बारह लीग मुकाबले खेलने होंगे। विजेता टीम को पचहत्तर हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को पचास हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उद्घाटन मैच में गम्हरिया योद्धा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अट्ठासी रन बनाए। जवाब में गम्हरिया रॉयल्स ने लक्ष्य को दस ओवर में हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में गम्हरिया रॉयल्स के खिलाड़ी सौरव कंचन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों और उनके मालिकों के नाम इस प्रकार हैं – गम्हरिया रॉयल्स के मालिक सुमन कुमार, गम्हरिया स्ट्राइकर के बबलू यादव, गम्हरिया योद्धा के अचिन कुंडू, गम्हरिया चैलेंजर के राकेश महतो, गम्हरिया किंग के धनेश्वर मंडल, गम्हरिया टाइटन्स के बाबू शर्मा, गम्हरिया चारभिर के प्रलय कुमार उपाध्याय और गम्हरिया पैंथर्स के मंगल भुइंया हैं। सत्यदेव क्रिकेट अकैडमी की कोचिंग टीम में अंकेश चौधरी, विकास कुमार, अरविंद पासवान, विक्की राज चौधरी और राजन शर्मा शामिल हैं, जबकि उनके सहयोगी के रूप में रविकांत निषाद, सुनील कुमार, रोहित कुमार, अखिलेश यादव, आकाश और राजू लोहार अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। जीपीएल 2025 के इस आयोजन ने गम्हरिया और आसपास के क्षेत्रों में खेल भावना को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। आयोजकों ने विश्वास जताया है कि यह टूर्नामेंट आने वाले वर्षों में और भी व्यापक स्वरूप लेगा और क्षेत्र की पहचान बनेगा।