Advertisements
Spread the love

दिशुया करम मिलन महोत्सव की तैयारी तेज़

Advertisements

तेंतला गंगा नारायण सिंह हॉल में वॉलिंटियर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । आगामी 7 दिसंबर 2025 को पोटका के तेंतला फुटबॉल मैदान में होने वाले दिशुया करम मिलन महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए आदिवासी भूमिज समाज, झारखंड की ओर से शनिवार को तेंतला स्थित गंगा नारायण सिंह हॉल में वॉलिंटियरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहली बार बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। उन्हें बताया गया कि महोत्सव में व्यवस्था, भीड़-नियंत्रण और शांति बनाए रखने में उनकी भूमिका कैसी होगी और जिम्मेदारियों का निर्वहन किस प्रकार करना है। महोत्सव के लिए साल पत्ता से बने बैज महिला–पुरुष टीम द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही वॉलिंटियरों और नित्य दलों के लिए अलग-अलग पहचान बैज भी बनाए जा रहे हैं। महोत्सव समिति की सभी इकाइयों को उनकी-उनकी जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं। उधर, तेंतला फुटबॉल मैदान का अखाड़ा पूरी तरह सज–धज कर तैयार है। समाज ने सभी दिशुया कुटुंबों से इस करम महोत्सव में शामिल होने का सादर आग्रह किया है। शिविर में मौजूद प्रमुख सलाहकार सदस्य सिद्धेश्वर सरदार, अध्यक्ष जयपाल सिंह सरदार, ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सरदार, हरीश सिंह भूमिज, सुदर्शन भूमिज, मानिक सरदार, डॉ. बलराम सरदार, बसंती सरदार, सुखदेव सरदार, गौरी सरदार, दिलीप सिंह, कमलिनी सिंह, अनिता सरदार, सुनील सरदार, सिरतन सरदार समेत कई लोग उपस्थित रहे।