
चाकुलिया: शिक्षा समिति ने भेजी अनुशंसा, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह

चाकुलिया प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय शिक्षा समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान बैठक में जानकारी दी गई कि विधायक समीर कुमार मोहंती के प्रयास से इन विद्यालयों में से कुछ को पहले ही मुख्यमंत्री एक्सीलेंट स्कूल की सूची में शामिल किया जा चुका है. जल्द ही यहां नामांकित छात्रों को सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा दी जाएगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा. इस दौरान चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत नौ उच्च विद्यालयों को प्लस टू (12वीं) में अपग्रेड करने हेतु जिला को अनुशंसा भेजी गई. इस निर्णय से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.
नौ स्कूलों में केएनजे उच्च विद्यालय चाकुलिया, अपग्रेड हाई स्कूल बेन्द, अपग्रेड हाई स्कूल लोधाशोली, अपग्रेड हाई स्कूल गोहालडांगरा, अपग्रेड हाई स्कूल बालीबांध, एनडी रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय चाकुलिया, अपग्रेड हाई स्कूल बर्डीकानपुर, बीसीहाई स्कूल श्यामसुंदरपुर, अपग्रेड हाई स्कूल मुढाल शामिल है.
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, बीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष साहेब राम मांडी, विधायक प्रतिनिधि विशाल बारिक, शिक्षा समिति सदस्य राजेश्वर सरदार, शिक्षाविद गणेश मुंडा, प्रणव बेरा आदि उपस्थित थे.

