Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : तत्काल कार्रवाई से यात्री को लौटाया गया खोया सामान

रिपोर्ट : दीप पाल 

Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों की तत्परता से एक यात्री का खोया हुआ सामान सुरक्षित लौटाया गया। घटना 29 जनवरी 2025 की है, जब आजाद हिंद एक्सप्रेस (12130) से टाटा से पुणे की यात्रा कर रहे एक यात्री का सामान ट्रेन के आगमन पर स्टेशन पर छूट गया। ट्रेन में चढ़ने के बाद यात्री को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने तुरंत रेल मदद के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही डिप्टी स्टेशन सुप्रिटेंडेंट चंदन कुमार और ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सामान की खोज शुरू की। कुछ ही समय में सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया और यात्री को इसकी सूचना दी गई। यात्री वापस टाटानगर स्टेशन पहुंचे और अपना सामान प्राप्त किया।

सामान पूरी तरह सुरक्षित और अप्रभावित मिलने पर यात्री ने रेलवे प्रशासन और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की। रेलवे की इस मुस्तैदी ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को साबित किया है।