
20वां चैंपियंस ट्राफी: दीपक ब्रदर्श रांची व अंश क्लब कांके जीता

Arjun Kumar Pramanik…..✍️
अनगड़ा (राँची) । 20वां चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट में बुधवार को दीपक ब्रदर्श रांची व अंश क्लब कांके की टीम विजयी रही। अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में खेले गए पहले मुकाबले में अंश क्लब कांके ने बांधगाड़ी एफसी को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 गोल से हराया। अंश क्लब कांके की ओर से 10 नंबर की जर्सी में खेल रहे रोहित तिग्गा ने शानदार खेल दिखाया। रफ खेल के कारण अंश क्बल के घाना के खिलाड़ी रेमोश, चेतन व रोहित को येलो कार्ड दिखाया गया। रोहित तिग्गा को प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि वेदांत कौस्तव किंकू प्रदेश अध्यक्ष थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड ने प्रदान किया। दूसरे मैच में दीपक ब्रदर्श रांची ने अमित ब्रदर्श बंडामुंडा को 3-0 से हराया। दीपक ब्रदर्श की ओर से पेनाल्टी पर रंजीत मार्डी व लक्ष्मण लोहार तथा विजय हेम्ब्रम ने गोल दागा। दीपक ब्रदर्श की ओर से खेल रहे आइवरी कोस्ट के खिलाड़ी इजराइल को प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार रामकुमार दीपक सचिव अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ रांची ने प्रदान किया। 6 नवंबर को पहला मैच केपीए पेरतोल व हाथुकोदा सत्यारी टोली व दूसरा मैच जशपुरिया बीएड कालेज बीसा व भगत इलेक्ट्रोनिक्स पारेपाट के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर इस अवसर पर अध्यक्ष राजेन्द्र शाही मुंडा, सचिव अनिल कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष रामसाय मुंडा, सुरेश महतो, जयशंकर पाहन, भुवनेश्वर बेदिया, शिवशंकर केसरी, रामपोदो महतो, सौरव कुमार, संजय नायक, शिवदास गोस्वीमी, आतिश महतो, प्रकाश यादव, रंजीत महतो, आशाराम महतो, जीतवाहन महतो, अनुज महतो, प्रवीण महतो आदि उपस्थित थे।

