
आवास बोर्ड एक तरफ गरीबों की झोपड़ी को अतिक्रमण मुक्त किया
जारहा है, दुसरी ओर दबंगों द्वारा फिर से आवास बोर्ड के भूमि पर
पक्का मकान बना कर कब्जा किया जा रहा है वही विभाग घौरनिद्रा
में…..
आदित्यपुर (ए के मिश्रा) – आवास बोर्ड शुरू से ही विवादों में रहे और घोटाले से सरोकार रखने वाले आवास बोर्ड इन दिनों काफी चर्चाओं में है। जहां एक तरफ आवास बोर्ड न्यायालय का हवाला देकर गरीबों कस आसीयाना उजड़ रहा है वही आवास बोर्ड की नाक के नीचे कार्यालय के बाउंड्री से सटे हुए आवास बोर्ड का जमीन अतिक्रमण किया जा रहा है । आवास बोर्ड द्वारा आए दिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को बेघर कर रहा है। वही आवास बोर्ड के जमीन पर दबंग किस्म के लोगों द्वारा सरेआम अतिक्रमण किया जा रहा है। वह भी कहीं दूर नहीं आवास बोर्ड के कार्यालय के ठीक समीप ।

जरा सोचिए यह कैसे संभव है? इसमें बिना सरकारी स्थानीय आवास बोर्ड की कर्मचारियों की मिलीभगत की यह असंभव नहीं है। वहीं इस पूरे मामले में संवाददाता ने जब आवास बोर्ड के एक कर्मचारी से बात की तो उन्होंने संवाददाता को बताया कि इसके लिए कार्रवाई की जा रही है वहीं रीता महतो नामक महिला पर भी आवास बोर्ड की जमीन अतिक्रमण के मामले में कार्रवाई की जा रही है । वहीं इस पूरे मामले में संवाददाता ने आवास बोर्ड के सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया परंतु संपर्क समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाया। जरा इस तस्वीर पर नजर डालें कि किस तरह आवास बोर्ड के एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा है ।
Related posts:

