Advertisements
Spread the love

कोहरे ने तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक को किया अनियंत्रित

होकर सैलून औऱ घर में घुसा ,घटना कांड्रा मुख्य मार्ग की, बड़ा

हादसा नहीं….

गम्हरिया (जगबंधु महतो)  कांड्रा मुख्य मार्ग पर रफ्तार का कहर जारी है जहां बालीडीह घुटबेड़ा गांव में तेज गति से सरायकेला से कांड्रा की ओर आ रहे सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर होटल सैलून को तोड़ते हुए बिजली की पोल में जा टकराया जिससे घर में से सोए हुए मकान मालिक के पुत्र ,पत्नी और पुत्र बाल बाल बच गए .

Advertisements

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. मकान मालिक सुमित्रा प्रमाणिक देवी ने बताया कि सुबह के 3:00 बजे अचानक से जोर का आवाज हुआ.उठने पर देखा कि सीमेंट लदा एक ट्रक दुकान और घरों को तोड़ते हुए बिजली की पोल और सूखे पेड़ से जा टकराई है। जिससे उनका बना हुआ मकान दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान और मकान क्षतिग्रस्त हो जाने पर सुमित्रा देवी के परिवार के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है उन्होंने बताया कि रोजगार का एकमात्र साधन उन लोगों से छिन गया इन्होंने बताया कि उनका एकमात्र पुत्र जो विकलांग है होटल चलाकर अपना भरण पोषण कर रहा था।