आदित्यपुर थाना के एएसआई विजय यादव सड़क दुर्घटना में
घायल..
आदित्यपुर ए के मिश्र : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना में पदस्थापित ए एसआई विजय यादव आज सड़क दुर्घटना में सरायकेला मे गंभीर रूप से घायल हो गए। सरायकेला कोर्ट संबंधित थाना के काम से कोर्ट गए हुए थे। कोर्ट से लौटते समय सदर अस्पताल के पास अचानक दौड़ते हुए रोड पर बैल आ गया । जिससे काफी गंभीर रूप से घायल हो गए और गाड़ी भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होकर टूट गया है। राहगीरों द्वारा बेहोशी की हालत में एएसआई विजय यादव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया ।जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हाथ का हड्डी टूट गया है, और अंदर गंभीर चोटे आई है ।जिसके कारण जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं आदित्यपुर थाना के जिप्सी सदर अस्पताल पहुंचकर सदर अस्पताल से टाटा विजय यादव को इलाज हेतु ले गया।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
JPSC, JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली पर भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग को लेकर समा...
चाकुलिया पुलिस ने किया काली मंदिर में हुए चोरी का खुलासा, गिरफ्तार नाबालिग ने बताया की दिन में घर-घर...
सरायकेला : जिले के 9 विद्यालयों को प्लस टू में उत्क्रमित किए जाने को लेकर डीईओ ने जिले के सभी बीईईओ ...

