Advertisements
Spread the love

नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्र ने दिया योगदान; डीईओ ने किया स्वागत…

सरायकेला: संजय मिश्रा । नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्र ने शुक्रवार को जिले में अपना योगदान किया। निवर्तमान जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम से प्रभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा से मुलाकात की।

जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने पुष्प गुच्छ देकर नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्र का स्वागत किया। मौके पर नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षा और शिक्षकों के हित में सरकार की सभी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और जिले में विशेष शैक्षणिक माहौल बनाए जाने की अपनी प्राथमिकताएं गिनाई।

You missed