
विद्यालय चारदीवारी निर्माण में फ्लाई ऐश ईट उपयोग होने से ग्रामीण नाराज

बहरागोड़ा संवाददाता : देबाशीष नायक
बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में स्थित पीएम प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा के चारदीवारी का निर्माण कार्य से ग्रामीण हुए नाराज । .बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल के चारदीवारी कार्य का औचक निरीक्षण किया । चारदीवारी बाउंड्री निर्माण कार्य में फ्लाई ऐश ईट का प्रयोग किया जा रहा था इससे लेकर ग्रामीण हुए नाराज ग्रामीणों का कहना है कि चारदीवारी का कार्य लाल ईट से किया जाना था. परंतु लाल ईट का न प्रयोग करके फ्लाई ऐश ईट का प्रयोग किया जा रहा है. इसी कारण से ग्रामीण काफी नाराज दिखे.साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए हम विरोध नहीं बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले लाल ईट से करने की मांग कर रहे हैं. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमल पड़िहारी का कहना है कि चारदीवारी निर्माण से संबंधित कोई कागजात विभाग की ओर से अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है.जिसके के कारण उन्हें निर्माण कार्य से संबंधित पूर्ण जानकारी नहीं है.
संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनुप कुमार दास ने कहा की चारदीवारी का निर्माण कार्य विभाग के द्वारा पारित अनुमान के आधार पर किया जा रहा है .निर्माण कार्य में यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो निर्माण स्थल निरीक्षण के पश्चात ही सुधार करने का दिशा निर्देश दिया जाएगा.राजेश कंस्ट्रक्शन के संवेदक का कहना है कि विभाग की ओर से मिले अनुमान लगाना आधार पर ही चारदीवारी निर्माण किया जा रहा है. मौके पर उपस्थित ग्रामीण सोमाय सिंग , संजोये राणा, बिजय कामिला, निरंजन साहू,जीतेन पाल, सुरेन सिंह, परमानन्द कुंअर, सतायनारायण जोना,समीर जोना आदि लोग उपस्थित रहे।

