
विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर, सरायकेला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
सरायकेला – खरसावां । श्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सरायकेला सिविल कोर्ट परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), सरायकेला द्वारा किया गया, जो माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के दिशा-निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-1, सरायकेला, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सरायकेला तथा Addl. CIVIL Judge(Jr. DIV), सरायकेला द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में न्यायिक अधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रम को एक विशेष पहचान मिली।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के कर्मचारीगण एवं पैरा लीगल वॉलेंटियर्स (PLVs) भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी वृक्षारोपण में सक्रिय योगदान दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना एवं हरियाली को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।

