Advertisements
Spread the love

रांची में स्वर्णिम भारत एक्सपो–2025 का भव्य आयोजन, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

रांची/नामकुम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को साकार करने की दिशा में स्वर्णिम भारत एक्सपो–2025 का तीन दिवसीय आयोजन 21 से 23 अगस्त तक सरला बिरला पब्लिक स्कूल और सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। आयोजन का नेतृत्व भाजपा झारखंड के महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सी. जगन्नाथन, महानिदेशक प्रो. (डॉ.) गोपाल पाठक, प्राचार्या मनीषा शर्मा समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। एक्सपो का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी राष्ट्रीय पहलों को बढ़ावा देना और देश की वैज्ञानिक, तकनीकी तथा सांस्कृतिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करना था। प्रदर्शनी में इसरो, आईसीएमआर, आईसीएआर, भारतीय मानक ब्यूरो, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और वस्त्र मंत्रालय जैसी प्रमुख संस्थाओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।

कुलपति प्रो. (डॉ.) सी. जगन्नाथन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि महानिदेशक प्रो. (डॉ.) गोपाल पाठक ने आयोजन को सरला बिरला परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि यह एक्सपो युवाओं को विकास के नए आयामों से जोड़ेगा और भारत की वैज्ञानिक तकनीक को समाज तक पहुँचाएगा। पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही स्वर्णिम रहा है और परंपराओं को अपनाकर देश फिर से स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं, शोधकर्ताओं और नीति-निर्माताओं को साझा मंच प्रदान करता है। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को सराहा। साथ ही चंद्रयान–3 और आदित्य सौर मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि समर्पण और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी जड़ों से जुड़े रहकर वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ते हैं, तभी स्वर्णिम भारत का सपना पूरा होगा।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर