Advertisements
Spread the love

लावारिस नहीं, इंसान है : डालसा ने दिखाई मानवता की मिसाल
चार दिनों से कचरे के ढेर में पड़े अज्ञात व्यक्ति को रेस्क्यू कर रिम्स में कराया भर्ती

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar ….✍️

रांची । बरियातू थाना क्षेत्र में पिछले चार दिनों से कचरे के ढेर के पास काला कंबल ओढ़े एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रेस्क्यू कर रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जिससे उसकी जान बच सकी।
यह सूचना सबसे पहले पीएलवी अनिता देवी को मिली, जिन्होंने तत्काल डालसा सचिव राकेश रौशन को अवगत कराया। इसके बाद झालसा के दिशा-निर्देश एवं न्यायायुक्त, रांची के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। रिम्स प्रशासन के सहयोग से टीम घटनास्थल पहुंची और अज्ञात व्यक्ति को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
रिम्स के चिकित्सकों के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान हैं। वह फिलहाल स्पष्ट रूप से बोलने या अपना पूरा परिचय देने की स्थिति में नहीं है। लिखकर उसने अपना नाम आकाश तथा स्वयं को बिहार का निवासी बताया है। उसकी देखरेख के लिए डालसा, रांची द्वारा एक पीएलवी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
डालसा सचिव राकेश रौशन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी स्थान पर इस प्रकार का असहाय, लावारिस या संकटग्रस्त व्यक्ति दिखाई दे अथवा किसी को निःशुल्क विधिक सहायता की आवश्यकता हो, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से संपर्क करें। सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

You missed