Advertisements
Spread the love

भाजपा टाटीसिलवे मंडल की बैठक सम्पन्न, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बनी रणनीति

Advertisements

 

✍️ Arjun kumar Pramanik

रांची/नामकुम : भारतीय जनता पार्टी टाटीसिलवे मंडल की ओर से शुक्रवार को शाम 3 बजे मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, तिरंगा यात्रा तथा महापुरुषों के शहीद स्थलों की साफ-सफाई को लेकर आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाना था। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने की, जबकि कार्यक्रम प्रभारी के रूप में पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष एवं पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष जलेंद्र कुमार  मौजूद रहे । बैठक में जलेंद्र कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को अभियान की विस्तृत जानकारी दी और जिम्मेदारियों का स्पष्ट रूप से बंटवारा किया। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ न सिर्फ एक अभियान है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारी आस्था और कर्तव्यबोध का प्रतीक भी है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रुद्रेश्वर राय ने किया और समापन महामंत्री अमित कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से माधुरी देवी (ग्रामीण जिला मंत्री), कपिल देव सिंह (उपाध्यक्ष), नागेश्वर महतो (मंत्री), रमेश लकड़ा, अरविंद कुमार महतो (पूर्व मंडल मीडिया प्रभारी), उद्योचंद महतो, गोवर्धन महतो, बिनोद कुमार शाही, कुमार महतो, साईं नाथ महतो, रतनू कुजूर, कर्मा लोहरा, अशोक नायक, रितेश कुमार, संतोष मिर्धा, पवन मिर्धा, विशाल ओझा, रूपेश महतो, अंश कुमार, बसंत कुमार, मुकेश कुमार, मनशा महतो, रजत मिर्धा, के डी शर्मा, सुभाष पांडे और सिदाम सिंह मुंडा शामिल थे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने देशभक्ति की भावना के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।