Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में किया गया दायित्व का बंटवारा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आगामी 23 जनवरी से नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सोमवार की शाम डाक बंगला परिसर में आयोजित सोसाइटी की बैठक में मेला की तैयारियों एवं कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया गया. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. इस दौरान विधायक ने बैठक में सदस्यों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया गया.

Advertisements

घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 23 जनवरी को फ्लैग मार्च के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा. दिन के 11 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना, पुष्प कृषि हस्तकला प्रदर्शनी, दोपहर 12 बजे शोभायात्रा और शाम 6 बजे उद्घाटन समारोह तथा बांग्ला सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नुसरत जहान द्वारा गीत संगीत प्रस्तुत किया जाएगा. दूसरे दिन 24 जनवरी को क्रिकेट एवं फुटबॉल फाइनल मैच, बैडमिंटन, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांस के लिटिल चैंप्स आयोजित किया जाएगा. तीसरे दिन 25 जनवरी को मैराथन दौड़, तीरंदाजी प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता और शाम 6 बजे भोजपुरी सिनेस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह नाइट का आयोजन किया जाएगा. 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वजारोहन, चित्रांकन प्रतियोगिता, कौन बनेगा लखपति और झूमर देशेर झूमर गान मलय एवं पिंकी महतो द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी. 27 जनवरी को एथलेटिक्स, कबड्डी खेल प्रतियोगिता, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी और सारेगामापा म्यूजिक मुकाबला का आयोजन किया जाएगा. 28 जनवरी को साइकिल रेस, अंतविद्यालय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कैरम प्रतियोगिता और शाम को बॉलीवुड गायक अल्ताफ राजा नाइट का आयोजन किया जाएगा. 29 जनवरी को अभियान फॉर बेटर टुमारो, शतरंज, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम और डांस झारखंड डांस का आयोजन किया जाएगा. 30 जनवरी को मैथ क्विज, स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम ओर ग्रुप डांस प्रतियोगिता नच बलिए का आयोजन किया जाएगा. 31 जनवरी को पारंपरिक सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण समारोह और संथाली आर्केस्ट्रा एवं रंगारंग कार्यक्रम कुमार सावन एवं निर्मला एंड टीम द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी.