
चाकुलिया: गपशप महिला क्लब के तत्वाधान में आयोजित हुआ सावन महोत्सव, रुना तिवारी बनी सावन क्वीन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत शिल्पीमहल न्यू टीचर्स कॉलोनी में गपशप महिला क्लब के तत्वाधान में रविवार की रात्रि में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस वर्ष इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेहंदी लगाओ नाचो गाओ खाओ पियो और धूम मचाओ था. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षका कृष्ण पाल एवं कमल नायक उपस्थित थी. उनका स्वागत क्लब की संयोजक प्रियंका कुमारी ने गजरा देकर किया. इस महोत्सव में महिलाएं एवं बच्चियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में भाग लिया. इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण आओ दुनिया की सैर करे, रेलगाड़ी रेलगाड़ी की सवारी करें तथा थाली सजाओ एवं आओ झूला झूले आदि था. कार्यक्रम की निर्णायक मंडली की ओर से कार्यक्रम के सावन क्वीन के रूप में रुना तिवारी का चयन किया. कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम में जमकर थिरके और सावन महोत्सव का आनंद उठाया. इस दौरान विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया. महोत्सव में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में आशा लता मिश्रा, मंजू प्रिया, कुमारी चिंतामणि, बसंती उपाध्याय, लक्ष्मी मुर्मू, आशा देवी, रजनी शुक्ला, झूमर शनिग्राही, श्रेया परी, प्रियंका कुमारी, पूजा महापात्र, कुमारी परिधि, सुनंदा तिवारी आदि मुख्य थे.


