
नीमडीह में डायरिया का कहर : 15 मरीज अस्पताल में भर्ती, सरकारी एम्बुलेंस ठप – हरेलाल महतो का एम्बुलेंस बना सहारा

संवाददाता : कल्याण पात्रो
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बामनी गांव के रूपाडीह टोला में पिछले दो दिनों से डायरिया का प्रकोप तेज़ी से फैल रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अब तक दो दर्जन से अधिक ग्रामीण इसकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 15 गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। गांव में अचानक फैली इस बीमारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। वहीं, स्थानीय समाजसेवी का सहयोग ग्रामीणों के लिए राहत का बड़ा सहारा साबित हो रहा है।
सरकारी एम्बुलेंस सेवा ठप, निजी मदद बनी सहारा
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि नीमडीह क्षेत्र की 108 सड़क एम्बुलेंस कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह में भी कोई सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। इस मुश्किल घड़ी में जन सेवा ही लक्ष्य संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी हरेलाल महतो आगे आए। उन्होंने अपने निजी एम्बुलेंस को निशुल्क सेवा के लिए उपलब्ध कराया और खुद भी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य संभाला। पिछले दो दिनों में उनके एम्बुलेंस से दर्जनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
Related posts:

